फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   SRCC Jyotipuram and Hill View Rajori will compete in the title

एसआरसीसी ज्योतिपुरम और हिल व्यू राजोरी में होगी खिताबी टक्कर

विज्ञापन
SRCC Jyotipuram and Hill View Rajori will compete in the title
कटड़ा। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खेल मैदान में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग टी-20 प्रतियोगिता कि तहज सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें एसआरसीसी ज्योतिपुरम ने एनसीसी रियासी को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। हिल व्यू राजोरी पहले से ही फाइनल में पहुंच चुकी है। दो लाख रुपये इनामी प्रतियोगिता का वीरवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसके तहत एसआरसीसी ज्योतिपुरम और हिल व्यू राजोरी की टीम में खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में एसआरसीसी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट पर 170 रन बनाए। इसमें प्रदीप ने 18 गेंद में 42 रन की धुआंधार पारी खेली। इसके साथ ही तरुण ने 39 गेंद में 50 रन का योगदान दिया। एनसीसी रियासी के मंयक ने पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीसी की टी 15.1 ओवर में 96 रन सिमट गई। इसमें विकास ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। एसआरसीसी के केशव ने तीन विकेट हासिल किए। एसआरसीसी की टीम ने 74 रन से मैच जीत का फाइनल में प्रवेश किया। एसआरसीसी के केशव को बीस रन बनाने और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed