फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports

कबड्डी में विजेता बना उधमपुर कबड्डी क्लब ए

विज्ञापन
sports
उधमपुर: कबड्डी की विजेता टीम को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से सुभाष स्टेडियम में जारी दो दिवसीय ओपन कबड्डी चैंपियनशिप शनिवार को फाइनल मुकाबलों के साथ संपन्न हुई। इसमें सात टीमों ने जूनियर पुरुष वर्ग में, चार टीमों ने महिला वर्ग में और 12 टीमों ने सीनियर पुरुष वर्ग में भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार को हुए बॉयज जूनियर वर्ग के फाइनल मैच में पंचैरी क्लब ने गढ़ी क्लब को 37-33 के अंतर से हराया। वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में उधमपुर कबड्डी क्लब ए ने उधमपुर कबड्डी क्लब बी को 26-24 से मात दी। इस अवसर पर गढ़ी कबड्डी क्लब के अतीत शर्मा को जूनियर वर्ग का बेस्ट रेडर और आदर्श संगोत्रा (पंचैरी कबड्डी क्लब) को जूनियर वर्ग का बेस्ट डिफेंडर घोषित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, महिला वर्ग की बेस्ट रेडर आयुषि (गढ़ी कबड्डी क्लब) और बेस्ट डिफेंडर रजनी देवी (उधमपुर कबड्डी क्लब) को घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त पुरुष वर्ग का सर्वश्रेष्ठ रेडर शुभम (यूकेसी-ए) और सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर साकिर (यूकेसी-बी) रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता स्वर्ण सिंह राठौर मुख्य अतिथि थे, जबकि वार्ड 19 के पार्षद मो. सरबार तथा राज कुमार बुच्चा विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता का आयोजन जिला कबड्डी संघ के महासचिव अशोक कुमार शर्मा और अध्यक्ष शेख तनवीर की देखरेख में किया गया था। जबकि टूर्नामेंट का संचालन समन्वयक अंशु ब्रत खन्ना ने किया। इसमें सभी मैचों का संचालन युवा सेवाएं एवं खेल तकनीकी पैनल कुलभूषण शर्मा, राम कुमार, संदीप कुमार, रवि कुमार, सौरभ पंडित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed