फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

वॉलीबाल में बड़ोल ने नगरोटा को दी पटखनी

विज्ञापन
sports news
उधमपुर: डिपार्टमेंट ऑफ यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स द्वारा टिकरी ब्लॉक में करवाई गई खेल प्रतियोगि - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में पहली बार सांसद खेल स्पर्धा का आगाज शनिवार से हो गया। पहले दिन टिकरी, घोरडी और चनुनता ब्लॉक में पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह स्पर्धा करीब एक महीने तक चलेगी।
विज्ञापन

करीब 10 दिन पहले केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर-डोडा-कठुआ लोकसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाली सांसद खेल स्पर्धा का उद्घाटन किया था। इसके बाद जिला खेल अधिकारियों ने अपने जिलों में खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद उधमपुर में शनिवार से खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। पहले दिन टिकरी, घोरडी और चनुनता ब्लॉक में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, कुश्ती और एथलेटिक के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

टिकरी में आयोजित प्रतियोगिता में वॉलीबाल के मुकाबले में सीन ब्राह्मणा, धनु, टिकरी ए, मांड पश्चिम, कबड्डी, मुत्तल, मांड पूर्व व टिकरी पंचायत की टीमों ने हिस्सा लिया। चनुनता ब्लॉक में हाई स्कूल नगरोटा पंजग्राई में वॉलीबाल के मुकाबले खेल गए। फाइनल मुकाबले में पंचायत बड़ोल ने पंचायत नगरोटा को पराजित किया। कुश्ती के मुकाबले में शिवदेव सिंह ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा के लिए डीसी कठुआ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आदेशानुसार 21 फरवरी से 10 मार्च तक पंचायत स्तर के मुकाबले खेले जाएंगे। 11 से 20 मार्च तक ब्लॉक स्तर के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। 21 से 30 मार्च तक जिला स्तर के मुकाबले आयोजित होंगे। इसके बाद चयन की गई जिले की टीमों के लिए 15 दिन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक सांसद स्तर की अंतर जिला खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed