फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: हिल व्यू राजोरी ने रॉयल्स को हराकर जीता मैच

विज्ञापन
sports news
रियासी में बुधवार को हिल व्यू राजौरी के आकिब मीर को पुरस्कृत करते आयोजक।
रियासी। कई दिनों से बारिश से मैदान गीला होने के कारण बंद विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता दोबारा शुरू हो गई। बुधवार को खेले गए मैच में हिल व्यू राजोरी ने राजोरी रॉयल्स को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। राजोरी रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। बल्लेबाज आयुष ने नाबाद 79 रन बनाए, वहीं रमन ने 19 व मोहित कन्नौजिया ने 17 रन का योगदान दिया। टीम को 15 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। हिल व्यू के गेंदबाज प्रदीप पराशर ने तीन, जबकि इश्तियाक रसूल, आकिब मीर, रजत शर्मा व उमर लेफ्टी ने एक एक विकेट लिया। हिल व्यू राजोरी ने निर्धारित लक्ष्य को पारी के 17.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए और मैच छह विकेट से जीत लिया। बल्लेबाज इश्तियाक रसूल ने 45, आकिब मीर ने नाबाद 62 व पोला ने नाबाद 45 रन बनाए। राजोरी रॉयल्स के गेंदबाज आरिफ ने दो व नदीम व उमेश शर्मा एक एक विकेट लिया। आकिब मीर को आल राउंड प्रदर्शन के किए मैन आफ द मैच दिया गया। छह मार्च को हिल व्यू राजोरी व बीसीसी चंद्रकोट के बीच प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed