{"_id":"6500d3eaf70fb764f70b81c8","slug":"sports-news-udhampur-news-c-10-jam1006-201472-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात के लिए खेलेंगी अनंतनाग की रूबिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात के लिए खेलेंगी अनंतनाग की रूबिया
विज्ञापन
-एक दशक से घरेलू क्रिकेट में सक्रिय, खेल चुकी हैं रणजी ट्रॉफी और सीनियर विमेंस टी-20 खेल
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। कश्मीर की लड़कियां क्रिकेट में छा रही हैं। शोपियां की जसिया अख्तर के बाद अब आनंतनाग की 29 वर्षीय रूबिया सैयद शेख विमेंस इंडियन प्रीमियर लीग खेलेंगी। उनका गुजरात जायंट्स की टीम में नेट बॉलर के लिए चयन हुआ है।
बडसगाम गांव की रूबिया दाएं हाथ की बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। वह आईपीएल में नेट बॉलिंग के लिए चुनी जाने
वाली कश्मीर की पहली खिलाड़ी हैं। 2012 से कश्मीर की टीम के लिए खेल रहीं रूबिया रणजी ट्रॉफी और सीनियर विमेंस टी-20
खेल चुकी हैं। गुजरात जायंट्स में चुने जाने पर रूबिया ने
कहा कि आज उनकी मेहनत को मुकाम मिला है। आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ देकर देश और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करना
लक्ष्य है।
टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं जम्मू के उमरान :
वहीं, जम्मू-कश्मीर के उमरान मलिक आईपीएल के दो सीजन में कमाल करने के बाद टीम इंडिया के लिए भी खेल रहे हैं। उमरान लगातार 150 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।