फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports in udhampur

एचएसएस थट धम्मा की खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
sports in udhampur
सुभाष स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्रा। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में जारी जिला स्तरीय इंटर स्कूल एथलेटिक मीट के चौथे दिन अंडर-19 महिला वर्ग के खिलाड़ियों के मुकाबले आयोजित करवाए गए। इसमें जिले के विभिन्न 11 सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के लगभग 68 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। महिला वर्ग अंडर 19 वर्ग की दौड़ के 100 मीटर के मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल की आरुषि ने पहला स्थान हासिल किया। 200, 400, व 800 मीटर के प्रतिस्पर्धा मुकाबले में एचएसएस स्कूल थट् धम्मा की प्रिया, शमीना, व प्रवीन पहले स्थान पर रही। इसके साथ ही 1500 मीटर के मुकाबले में हाई सेकेंडरी स्कूल पखलाई की सोनिया ने बाजी मारी और 3000 मीटर की रेस में हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी की प्रतिभागी सिमरन शर्मा ने जीत हासिल की। रिले रेस में एपीएस की आरुषि, केएनएल भवानी, प्रियंका व एस गांधी विजेता रही। इसके अतिरिक्त लांग जंप में एपीएस की केएनएल भवानी प्रथम रही। हाई जंप में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की तनिषा प्रथम रही। शॉट पुट में बीबीएसवीपी एचएस स्कूल की इशा अव्वल रहीं। डिस्कस में एचएसएस रांग की सरप्राइज वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान अजय शर्मा, सुभाष चंद्र, रमन कुमार, राज कुमार गुप्ता, राज कुमार डोगरा, ऋषि कुमार, विक्रांत व विनोद खजूरिया ने ट्रैक एंड फील्ड जज की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed