{"_id":"61fec462a0d3201bfa375625","slug":"sport-news-udhampur-news-jmu2532603136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के हर ब्लॉक में बनेगा खेल मैदान, सामान भी कराएंगे उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के हर ब्लॉक में बनेगा खेल मैदान, सामान भी कराएंगे उपलब्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने विशेष तौर पर प्रयास शुरू किए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में खेल मैदान तैयार कर युवाओं व किशोरों को खेल का सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है।
ग्रामीण इलाकों में मैदान व खेल के सामान का अभाव होने से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पा रहे हैं। खेल प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहता। वहीं, युवा वर्ग में खेलों की ओर रुचि भी कम ही देखने को मिल रही है। क्योंकि, सुविधाएं न होने के कारण युवा खेलों की तरफ कम ही ध्यान दे रहे हैं। लेकिन, अब जिला खेल विभाग इनकी विशेष तौर पर सहायता कर रहा है।
उधमपुर में कुल 17 ब्लॉक हैं। सभी ब्लॉक में खेल का मैदान तैयार करने के लिए विभाग ने स्थान चिह्नित कर लिया है। जल्द इनको मैदान में तब्दील करने का काम शुरू किया जाएगा। मैदान बनने के बाद इनमें वॉलीबाल सहित कई खेलों के मैदान बनाए जाएंगे। साथ ही हर ब्लॉक में खेल किट उपलब्ध करवाई जाएगी। इस किट में शतरंज, कैरमबोर्ड, बैडमिंटन, आदि खेलों का सामान उपलब्ध रहेगा। सामान किसी खेल शिक्षक को सौंपा जाएगा, जो शाम को युवाओं व किशोरों को खेलने का मौका देगा।
विज्ञापन
------
खेल के मैदान विकसित करने के साथ खेलों का सामान खरीदना शुरू कर दिया है। सारा काम उपायुक्त के निर्देशों पर किया जा रहा है। सप्ताह भर में प्रत्येक ब्लॉक में युवाओं को मैदान के साथ खेल सामान उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
- स्वर्ण सिंह, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अफसर