{"_id":"61a51d2adbaa9a1797287d7c","slug":"sport-news-udhampur-news-jmu2488583134","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल विभाग ने नगर के सुभाष स्टेडियम में किया कोचिंग शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल विभाग ने नगर के सुभाष स्टेडियम में किया कोचिंग शिविर का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें हैंडबाल, वॉलीबाल, ताइक्वांडो एवं बैडमिंटन को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सोमवार को अधिकारी स्वर्ण सिंह की अध्यक्षता में मिनी स्टेडियम में शिविर का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अधिकारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना का महत्व समझाया। साथ ही उन्होंने अनुशासन एवं खेल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। उन्होंने कहा कि शिविर में आठ साल से अधिक आयु का कोई भी बच्चा एवं युवा हिस्सा ले सकता है। इसमें हैंडबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो और वॉलीबाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए सुबह एवं शाम की शिफ्ट रखी गई है। सुबह शाम आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान खेल विभाग के प्रशिक्षित शिक्षक एवं खेल विशेषज्ञ बच्चों एवं युवाओं को प्रशिक्षण देंगे। विभाग ने सभी से निवेदन किया गया है कि वह अपने बच्चों को आगे लाएं और विभाग के प्रयासों को सफल बनाकर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित करें।