{"_id":"619d2e72556b420cfa1639c3","slug":"sport-news-udhampur-news-jmu248451947","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय इंटर जोनल ट्रायल आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय इंटर जोनल ट्रायल आयोजित
विज्ञापन
उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में ट्रायल में हिस्सा लेते खिलाड़ी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला युवा सेवाएं और खेल विभाग ने नगर के सुभाष स्टेडियम में मंगलवार को क्रिकेट, योग और मुक्केबाजी के ट्रायल आयोजित किए। इन जिला स्तरीय इंटर जोनल ट्रायल में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में लड़कों और लड़कियों दोनों ने भाग लिया।
जिले के विभिन्न पांच जोनों से आए लगभग 67 खिलाड़ियों ने क्रिकेट ट्रायल में भाग लिया। इसी तरह 37 खिलाड़ियों ने योग ट्रायल और 11 खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी ट्रायल में भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि इसका आयोजन उपायुक्त इंदु कंवल चिब की अध्यक्षता और जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी एस स्वर्ण सिंह के समग्र पर्यवेक्षण में किया गया। इसमें चयनित होने वाले खिलाड़ी विभिन्न आयोजनों में राज्य स्तरीय अंतर जिला प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
सभी ट्रायल राजकुमार गुप्ता, राजकुमार, विनोद खजूरिया, राकेश खजूरिया, पूजा देवी, दीपक, सौरब, सोम देव, निशा कुमारी और मीनू ने कराए। इस मौके पर जेडईपीओ पूनम शर्मा, प्रभारी जेडईपीओ अजीत सिंह, जसविंदर सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, अनुपमा शर्मा, रोमेश चंदर, नवीन शर्मा, स्वर्ण दीप सिंह, पुष्प कुमार, विपिन फोत्रा, संजीव कुमार खजूरिया, रजनीश शर्मा, अंशु खन्ना, आदि उपस्थित रहे।

उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में ट्रायल में हिस्सा लेते खिलाड़ी- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन