{"_id":"0ae70f671a541d36ed164747b8ba98fc","slug":"special-investigation-team-in-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में जांच को विशेष टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में जांच को विशेष टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रभाव और पिछले दिनों हुए खराब मौसम के कारण विंटर जोन के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है।
विज्ञापन
तीन महीने बाद सोमवार को खुलने वाले स्कूल अब तीन मार्च को खुलेंगे।
हालांकि इससे पहले जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सुबह की एसेंबली नहीं करने के आदेश जारी किए गए हैं। स्कूलों में सुबह एसेंबली नहीं हो, इसके लिए सभी जोन शिक्षा अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह ने निरीक्षण के लिए विशेष टीम का भी गठन किया है। इसमें चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। जिले के बसंतगढ़, पंचैरी, लाटी, चिनैनी क्षेत्र के दर्जनों स्कूल विंटर जोन में आते हैं।
विज्ञापन
जहां सर्दियों में तीन माह की छुट्टियां पडती हैं। नवंबर 27 से स्कूलों में पड़ी छुट्टियों के बाद 23 फरवरी को स्कूल खुलने थे। जिला प्रशासन के आदेश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह ने जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के हेड को एक बार फिर से आदेश जारी करते हुए सुबह की एसेंबली को बंद करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
उनके अनुसार पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कई क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं चल रही है। रास्ते बंद हैं और लिंक रोड भी नहीं खुले। ठंड के प्रकोप के कारण खांसी व जुकाम जैसी संक्रामक बीमारी बढ़ती है। बच्चों को सुबह स्कूल जाना पड़ता है। सुबह बच्चों को हवा नहीं लगे, इसलिए एसेंबली को बंद किया गया है।
'भद्रवाह में स्वाइन फ्लू का मामला नहीं'
भद्रवाह (ब्यूरो)। तहसील में स्वाइन फ्लू का मरीज होने के मामले को बीएमओ भद्रवाह डाक्टर अनिल मन्हास ने गलत बताया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि अभी तक यहां स्वाइन फ्लू का ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
उप जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में सामान्य सर्दी, बुखार के मरीज आ रहे हैं। फिर भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।