फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Soon the opening of Asia's longest tunnel

एशिया की सबसे लंबी टनल का उद्घाटन जल्द

Tue, 28 Feb 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर/चिनैनी
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर/चिनैनी Updated Tue, 28 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Soon the opening of Asia's longest tunnel
चिनैनी-नाशरी टनल का बैटरी कार से निरीक्षण करते एनएचएआई के चेयरमैन युद्धवीर सिंह व अन्य।

सोमवार को नेशनल हाईवे अथारिटी के चेयरमैन युद्धवीर सिंह मलिक ने एशिया की सबसे लंबी चिनैनी-नाशरी टनल के निर्माण कार्य का जायजा लिया और जिला प्रशासन और निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक उद्घाटन कार्यक्रम तय करने के लिए चेयरमैन का यह अंतिम दौरा था। अब किसी भी दिन उद्घाटन की तारीख का एलान किया जा सकता है।

विज्ञापन


हाईवे अथारिटी के चेयरमैन के दौरे से स्थानीय लोगों में उम्मीद बंध गई है कि मार्च महीने के अंदर किसी भी दिन टनल का उद्घाटन किया जा सकता है। जम्मू से सड़क मार्ग के जरिये बड़े काफिले के साथ चेयरमैन दोपहर करीब सवा एक बजे चिनैनी में टनल के निर्माण स्थल पर पहुंचे। चेयरमैन ने सबसे पहले टेक्नोलॉजी इमारत में पहुंच कर डीसी उधमुपर नीरज कुमार, एसएसपी शैलेंद्र कुमार मिश्रा, निर्माण करने वाली कंपनी व प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और टनल से संबंधित कई तरह की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


जानकारी लेने के बाद बैटरी कार पर ग्रिड स्टेशन, लेबोटरी और अन्य स्थानों पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इसके बाद बैटरी कार में बैठकर करीब आधा किलोमीटर तक टनल के अंदर जाकर निरीक्षण किया। फिर वहां से अपने काफिले के साथ चिनैनी-नाशरी टनल के अंतिम छोर तक  का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाशरी से वापस लौटने के बाद टोल प्लाजा में रुककर निर्माण कार्य का जायजा लिया और फिर वहीं से अपने काफिले के साथ वापस लौट गए। इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र शर्मा, तहसीलदार प्रदीप सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।



नितिन गडकरी कर सकते हैं टनल का उद्घाटन
नेशनल हाइवे अथारिटी के चेयरमैन के दौरे के बाद चिनैनी-नाशरी टनल के उद्घाटन समारोह में यूनियन मिनिस्टर नितिन गडकरी के पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ महीनों से उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने बात कही जा रही है, लेकिन सोमवार को चेयरमैन के अंतिम दौरे के बाद यूनियन मिनिस्टर नितिन गडकरी के टनल के उद्घाटन की कयास लगाए जाने लगे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed