{"_id":"570807c14f1c1b2f73c810ce","slug":"some-people-brought-to-the-police-station-for-questioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी मार्ग पर शराब की दुकान को बंद करवाने के लिए वीरवार को हुए बवाल के चलते पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति सहित दो महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया। इनमें मुकंद लाल उसकी बहू और बेटी शामिल हैं। अभी तक मांड वेस्ट के सरपंच सुरजीत सिंह जंवाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
सरपंच की पत्नी शीतल जंवाल ने कहा कि जिस तरह से वीरवार को पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज किया हैं, वह निंदनीय है। शर्मनाक है। उसने कहा कि पुलिस ने उनकी गाड़ी को जब्त कर रखा है। उसमें बच्चों के स्कूल की वर्दी, घर की चाबियां व जरूरी दस्तावेजों के साथ-साथ 40 हजार रुपये नगदी भी पड़ी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस घर की चाबियां तक नहीं दे रही है, जिस कारण उसे लोगों के घर में रहना पड़ रहा है। उसने यह भी कहा कि अभी तक पुलिस कार्रवाई के बाद से पति सुरजीत सिंह की कोई जानकारी नहीं मिली है। इससे चिंता बढ़ रही है। उसने कहा कि कश्मीर में देश विरोध गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश विरोधी नारेबाजी हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन पर अंकुश लगाने की बजाय पुलिस क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने का विरोध करने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि वीरवार देर शाम को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाटीचार्ज किया था। इस दौरान पथराव हुआ। इस झड़प में दर्जन भर प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे। पथराव में पुलिस के आला अधिकारी और जवान भी घायल गुए थे।