फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Some more villages of Palmad declared Red Zone

पलमाड़ के कुछ और गांव रेड जोन घोषित

विज्ञापन
Some more villages of Palmad declared Red Zone
किश्तवाड़। जिले में कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी मामले बढ़ने लगे हैं। शहर के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी रेड जोन बनने लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पलमाड़ इलाके के कुछ और गांवों कुंडगवाड़ी, लोअर सुजना, फाटना और बद्रन को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कुछ दिन पहले पलमाड़ इलाके में कोरोना के मामले निकले थे, जिस पर अन्य आसपास के लोगों के टेस्ट किए गए थे, जिनमें तीन दर्जन मामले निकले थे। अब इसी इलाके के और गांवों को रेड जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार जिले में किश्तवाड़ शहर के आसपास पंचायत हिड़याल के तुंद गांव के कुछ इलाके को पहले रेड जोन बनाया गया था। पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसी प्रकार पंडित गांव के कुछ भाग, शीतला मंदिर के आस-पास राजेंद्र कुमार शर्मा के मकान से संजय कुमार के मकान तक और शहर के बीच मलिक मार्केट में इशिताक अहमद मलिक के मकान से लेकर मोहमद अशरफ मलिक के मकान तक पाबंदियां बनाई गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में मामलों की पुष्टि की है। बताया कि और मामले आने के कारण इलाकों को एहतियातन कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। टेस्ट के लिए टीमें ग्रामीण इलाकों में पहुंच गई हैं। इन इलाके के करीब 885 लोगों के टेस्ट करवाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने का आदेश दिया है। वहीं, नियमों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed