फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   soilder news

Udhampur News: विजय दिवस पर 1971 के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
soilder news
उधमपुर। अमर शहीद वीर सैनिक श्रद्धांजलि स्थल मेजर नारायण सिंह वीर चक्र चौराहे पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

16 दिसंबर 1971 में पाकिस्तान को मात देकर भारत की ऐतिहासिक जीत पर आज का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान देश के लिए शहीद हुए वीर सैनिक योद्धाओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और अपनी जान की बाजी लगाकर देश के लिए जीत हासिल करने वाले उन वीर सेनानियों को नमन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उधमपुर के प्रधान कर्नल बलवंत सिंह ने कहा कि 1971 की पाकिस्तान पर जीत एक ऐतिहासिक जीत थी। इसमें भारत के बहादुर सैनिकों ने पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया था। यह इतिहास के किसी देश की फौज के लिए सबसे बड़ा आत्मसमर्पण था। उन्होंने देश के युवाओं को नशे से दूर रह कर अपनी आप को देश सेवा के लिए समर्पण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं एवं एनसीसी कैडेटों के साथ-साथ सभी गण्यमान्य लोग मौजूद थे। इनमें व्यापार मंडल के चेयरमैन विक्रम सलाथिया, पूर्व अध्यक्ष पूर्व सैनिक सेवा परिषद मेजर उमा कांत, डॉ. विक्रम गुलाटी, शहीद मेजर तुषार महाजन गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पवन सलाथिया और उधमपुर वेस्ट के विधायक पवन कुमार गुप्ता सहित शहीदों के परिजनों ने बलिदाननों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed