फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Social distance bypassed as soon as liquor shops open

शराब की दुकानें खुलते ही सामाजिक दूरी दरकिनार

विज्ञापन
Social distance bypassed as soon as liquor shops open
उधमपुर। शहर में काफी समय बाद शराब की दुकानें खुलने पर भीड़ उमड़ पड़ी। हालात संभालने के लिए पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शराब खरीदने के आए लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम की खूब धज्जियां उड़ाईं। शराब की दुकानें सड़क के किनारे पर होने पर पुराने राजमार्ग पर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद शहर में शराब की दुकानें शुक्रवार सुबह खुली रहीं। एसएसपी कार्यालय के समीपवर्ती शराब की दुकान के बाहर सुबह नौ बजे ही कतारें लग गईं थीं और लोग सामाजिक दूरी के निमय की अवहेलना करते नजर आए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस स्टेशन से और कर्मियों को मंगवाना पड़ा। दोपहर 12 बजे तक वाइन शॉप के बाहर आधा किलोमीटर लंबी कतार लग गई थी। 12 बजे के करीब ही टाउन हाल रोड पर दूसरी वाइन शाप भी खुल गई और जब लोगों को इसका पता चला तो दूसरी दुकान के बाहर भी लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

पुराने राजमार्ग पर सुबह से शाम तक कई बार लगा जाम
सैकड़ों लोगों के शराब खरीदने के लिए पहुंचने पर पुराने राजमार्ग पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहा, जिस कारण अन्य लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। हालात यह बन गए सड़क किनारे वाहनों को पार्क करने के लिए स्थान नहीं बचा। इसके बाद लोग सड़क पर ही वाहनों को पार्क कर शराब खरीदने के लिए चले गए, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed