{"_id":"67c5f7fe2b972cad24026da4","slug":"snowfall-in-patnitop-traffic-halted-due-to-slippery-road-in-bhaderwah-udhampur-news-c-202-1-udh1007-120991-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पटनीटाॅप में बर्फबारी, भद्रवाह में फिसलन से यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पटनीटाॅप में बर्फबारी, भद्रवाह में फिसलन से यातायात ठप
Tue, 04 Mar 2025 12:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप के पास ताजा बर्फबारी। संवाद
- फोटो : udhampur
- हाईवे पर यातायात सुचारु, ट्रक व हैवी वाहनाें को एकतरफा अनुमति
उधमपुर। एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली और सोमवार सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक जारी रही। इसके चलते तापमान में गिरावट आने से ठंड में फिर से इजाफा हुआ है। हालांकि जहां मैदानी मैदानी इलाकों में बारिश हुई तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है।
फरवरी में 25 से लेकर 28 तक लगातार चार दिन की बारिश के बाद मार्च महीने के पहले दो दिनों में मौसम साफ होने से लोगों को राहत मिली थी और बीते रविवार को तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होने लगा था। मगर सोमवार तड़के फिर से शुरू हुई बारिश के चलते तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है।
पटनीटॉप व नत्थाटाॅप जैसे ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में बर्फीली ठंड से कंपन का अहसास बढ़ गया है। बाजारों व अन्य कामकाज के लिए जिला मुख्यालय में आने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण शहर की कई सड़कों में जलभराव होने से राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह से दोपहर तक लगातार हुई बारिश के कारण बाजारों में रौनक काफी कम देखने को मिली। खासकर परीक्षाओं के चलते विद्यार्थियों को भी स्कूल आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद बारिश तो बंद हो गई, लेकिन आसमान पर बादल छाए रहे। इतना ही नहीं शाम होने तक सर्दी का प्रकोप ओर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मौसम खराब रहने के आसार है और बारिश होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो दिन पहले बहाल हुए यातायात देर शाम तक सुचारू रहा और निजी व छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रही लेकिन ट्रैफिक डाउन होने के चलते ट्रैकों और हैवी लोड कैरियर वाहनों को घाटी से जम्मू की ओर छोड़ा गया, जबकि उधमपुर से घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सोमवार-मंगलवार की रात्रि मौसम साफ रहने और किसी तरह का भूस्खलन न होने पर मंगलवार को बड़े वाहनों को घाटी की ओर छोड़ा जाएगा। इसके अलावा रामबन के कैफेटेरिया इलाके में मड स्लाइड और मेहाड़ हाईवे का कुछ हिस्सा धसने की वजह से एक-एक कर वाहनों को छोड़ा जा रहा है। संवाद