{"_id":"61dc77d6c73ae30a3328747d","slug":"snow-fall-udhampur-news-jmu2516446185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भद्रवाह और इसके आसपास के इलाकों में प्रशासन ने बर्फ हटाने के काम में लाई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भद्रवाह और इसके आसपास के इलाकों में प्रशासन ने बर्फ हटाने के काम में लाई तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। भारी हिमपात के कारण भद्रवाह के कई इलाकों में सड़क संपर्क टूट गया है। इससे लोगों को भारी परेशानियां हो रही हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सड़कों पर जमी बर्फ को हटाकर सड़क बहाली के काम में तेजी ला दी है।
तहसीलदार शौकत हयात मट्टू ने भद्रवाह के कई इलाकों का दौरा किया, और चल रही सड़क बहाली प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी सड़कों को बहाल करने की प्रक्रिया में और भी तेजी लाने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने कहा कि कल से अतिरिक्त कर्मियों और मशीनरी को सेवा में लगाया गया है। अधिकतम सड़कों को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। शेष पर बर्फ हटाने का काम तेज गति से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ज्यादातर सड़कें तीन से पांच फीट बर्फ से ढंकी हुई हैं। जहां बर्फ हटाने का काम लगातार जारी हैं। प्रशासन ने दर्जनों मशीनों को मरम्मत के काम में लगा दिया है। उम्मीद है कि शाम तक सभी सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। जल शक्ति विभाग को सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। भद्रवाह में आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि तीन दिनों से उपजिले के अधिकांश क्षेत्र अंधेरे में हैं।