फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Snow fall

बारिश व बर्फबारी से ठंड में हो रही बढ़ोतरी

विज्ञापन
Snow fall
उधमपुर के बसंतगढ़ में बर्फबारी के बाद बसंतगढ़ में बिछी सफेद चादर का सुंदर नजारा - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले के पर्वतीय इलाकों में हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। ठंड में इतनी बढ़ोतरी हो गई कि घरों में रजाई या कंबल के बिना बैठना संभव नहीं। शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया।
विज्ञापन

पटनीटॉप व नत्थाटॉप के साथ ही शुक्रवार को पंचैरी, मोंगरी, बसंतगढ़, डुडु, लाटी व अन्य कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होती रही। बर्फबारी के बाद इन स्थानों का नजारा देखते ही बनता था। हर तरफ केवल बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई नजर आ रही थी। बर्फबारी से पहाड़ों की सुंदरता को चार चांद लग गए थे। बसंतगढ़ का नजारा तो देखते ही बन रहा था। हालांकि, हिमपात से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही नजारा पंचैरी में भी देखा गया, जहां हिमपात के बाद लोग घरों में बैठने को मजबूर थे। दोपहर को लोगों ने कुछ समय के लिए बाहर निकल हिमपात का आनंद उठाया, लेकिन जब हिमपात ज्यादा होने लगा तो लोग घरों में लौट गए। इसी तरह मैदानी इलाकों में सुबह से शाम तक बारिश होती रही। बारिश से शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ, और सफाई व्यवस्था भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बाजारों में व्यापार हो रहा प्रभावित
बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही, इससे दुकानदार मायूस रहे। दुकानदारों का कहना है कि तीन दिन से बाजार में काम प्रभावित है। इससे नुकसान हो रहा है। ठंड से बचने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को अलाव का सहारा लेते हुए देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम के इसी तरह खराब रहने की संभावना है। रविवार से मौसम में सुधार हो सकता है।

उधमपुर के बसंतगढ़ में बर्फबारी के बाद बसंतगढ़ में बिछी सफेद चादर का सुंदर नजारा

उधमपुर के बसंतगढ़ में बर्फबारी के बाद बसंतगढ़ में बिछी सफेद चादर का सुंदर नजारा- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर के बसंतगढ़ में बर्फबारी के बाद बसंतगढ़ में बिछी सफेद चादर का सुंदर नजारा

उधमपुर के बसंतगढ़ में बर्फबारी के बाद बसंतगढ़ में बिछी सफेद चादर का सुंदर नजारा- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed