फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   snow fall

पटनीटॉप व नत्थाटॉप में हिमपात का आनंद उठा रहे सैलानी

विज्ञापन
snow fall
पटनीटाप में हिमपात का आंनद लेते सैलानी :संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। लगातार हिमपात से पटनीटॉप और नत्थाटॉप के पहाड़ बर्फ से लद चुके हैं। जिससे चारों ओर सफेद रंग नजर आ रहा है, जो सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है।
विज्ञापन

नत्थाटॉप की हसीन वादियों में सोमवार देर रात से ही बर्फबारी हो रही है। वहीं, पटनीटॉप में भी लगातार हिमपात व बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। चिनैनी क्षेत्र के साथ लगती पर्वतीय श्रृंखलाएं भी बर्फ से लकदक हो गई हैं। नत्थाटॉप में तीन फुट से ज्यादा हिमपात हो चुका है। जबकि, सनासर और पटनीटॉप में भी बर्फबारी जारी थी। नत्थाटॉप व पटनीटॉप में जारी बर्फबारी के बीच सैलानी आनंद उठा रहे थे। जिन्होंने पहली बार हिमपात देखा, वह बर्फ के फाहों को हाथ में लेकर खेल रहे थे। हिमपात के दौरान सैलानियों को बर्फ के बीच ठंड का भी एहसास नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिस तरह से मौसम में बदलाव आया, उससे चिनैनी में भी हिमपात की उम्मीद बन गई थी। वहीं, जुगधार, देराटॉप, लद्दाधार, सियोजधार, शिवगढ़ धार में भारी हिमपात जारी था। जबकि, चिनैनी, सुद्धमहादेव व अन्य इलाकों में तेज बारिश से ठिठुरन बढ़ गई थी, जिससे बचने के लिए लोगों ने अलाव भी जलाए। दुकानदार जल्द दुकानें बंद कर घरों को चले गए थे।

पटनीटाप में हिमपात का आंनद लेते सैलानी :संवाद

पटनीटाप में हिमपात का आंनद लेते सैलानी :संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed