फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   snow fall

नत्थाटॉप का पहला हिमपात देखने रुक गए सैर कर लौट रहे पर्यटक

विज्ञापन
snow fall
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटाप में ताजा हिमपात का दृश्य:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में दोपहर बाद बदले मौसम के दौरान इस मौसम का पहला हिमपात देखने को मिला। जो सैलानी नत्थाटॉप की हसीन वादियों में पहुंचे थे, उन्हें कुदरत ने ताजा हिमपात देखने का मौका दिया। साथ ही वहां के दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही मौसम साफ था, और तेज धूप व ठंडी हवाओं के चलने का दौर जारी था। हालांकि, पर्वतीय चोटियों पर दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली, जिससे नत्थाटॉप में हिमपात हुआ। देखते ही देखते पर्वतीय चोटियां सफेद रंग में रंग गईं। उधर, बर्फ के ताजे फाहे पड़ने से सैलानी तो कुछ पल के लिए हैरान हुए, लेकिन जैसे ही उन्होंने कुदरत के नजारे को देखा तो मानो उनकी मनोकामना पूरी हो गई हो।
विज्ञापन

नत्थाटॉप की हसीन वादी में कई सैलानी सैर के लिए पहुंचे थे। मगर, दोपहर बाद हुए हिमपात ने लौट रहे सैलानियों को भी रुकने पर मजबूर कर दिया। पटनीटॉप के कारोबारी प्रकाश चंद ने कहा कि मौसम के पहले हिमपात से कुछ उम्मीद जगी है। कई सैलानी नत्थाटॉप पहुंचे थे, जिन्होंने ताजा हिमपात का देखा। बदले मौसम ने पटनीटॉप व नत्थाटॉप आने वाले सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद जगाई है।

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटाप में ताजा हिमपात का दृश्य:- संवाद

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटाप में ताजा हिमपात का दृश्य:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed