फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   snow fall

बर्फ पिघलने के बाद कीचड़ में तब्दील हुई सड़कें

विज्ञापन
snow fall
बर्फ पिघलने से सड़क पर हुआ कीचड़। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी, लाटी, बसंतगढ़ व अन्य कई ग्रामीण इलाकों में करीब पांच दिन से जमा बर्फ पिगलने के बाद सड़के कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़कों के कीचड़ में तब्दील होने के बाद वाहनों के चालकों व यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब सप्ताह पहले तीन दिन तक जिले के पंचैरी, मोंगरी, लाटी, बसंतगढ़ व अन्य कई पर्वतीय इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के बाद सड़कें भी बर्फ से ढक गई थी और दो दिन तक वाहनों की आवाजाही बंद रही थी। बर्फ को हटाने के बाद मार्ग को खोला तो गया था, लेकिन सड़कों पर फिसलन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। सड़क के किनारे पर भी जमा बर्फ परेशानी बढ़ा रही थी। धीरे धीरे बर्फ के पिघलने के बाद सड़कें कीचड़ में तब्दील होने लगी थी। शुक्रवार को ज्यादातर सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई थी। जब इन सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया था। सड़क के कीचड़ में तब्दील होने पर यात्री वाहनों की आवाजाही भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों के बदहाल होने के कारण ही इस तरह की परेशानी बार बार सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed