फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   smvdu Students

Udhampur News: एसएमवीडीयू की छात्रा जूही कुमारी ने यूपीएससी और बीपीएससी आर्किटेक्ट परीक्षाओं में शीर्ष रैंक हासिल की

विज्ञापन
smvdu Students
एसएमवीड़ीयू की छात्रा जिसने यूपीएससी व बीपीएससी में बाजी मारी संवाद विवि
जूही ने बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक वास्तुकार परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर की छात्रा जूही कुमारी (सत्र 2014-19) ने प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता अर्जित कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
जूही कुमारी का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में डिप्टी आर्किटेक्ट (ग्रुप ए) के पद के लिए चयन हुआ है। उन्होंने वास्तुकला में अपने विशेषज्ञ ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए इस कठिन परीक्षा में 32वीं रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन

इसके साथ ही, जूही ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित सहायक वास्तुकार परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस परीक्षा में उन्होंने लिखित परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करते हुए समग्र रूप से 5वीं रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीपीएससी परीक्षा में विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर की एक अन्य छात्रा त्रिकुटी मिश्रा (सत्र 2018-23) ने भी सफलता प्राप्त करते हुए 82वीं रैंक हासिल की। दोनों छात्राओं ने इससे पूर्व ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) में भी उत्कृष्ट रैंक प्राप्त की थी।

जूही कुमारी और त्रिकुटी मिश्रा ने अपनी इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के सहायक प्रोफेसर ए.आर. विनोद कुमार के मार्गदर्शन और सलाह को दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार, स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड लैंडस्केप डिज़ाइन के प्रमुख ए.आर. अभिनेय गुप्ता, उप प्रमुख ए.आर. नवीन गुप्ता तथा आर्किटेक्चर विभाग के समस्त संकाय सदस्यों ने दोनों छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed