फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   SMVDU, Harish patel

Udhampur News: एसएमवीडीयू के हरीश पटेल ने वैश्विक युवा शिखर सम्मेलन में भाग लिया

विज्ञापन
SMVDU, Harish patel
एसएमवीड़ीयू के स्वयंसेवक मंगलौर मे सम्मेलन में भसाग लेते हुए 
कटड़ा । श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा और कश्मीर की एनएसएस इकाई के प्रतिबद्ध स्वयंसेवक हरीश पटेल ने मंगलौर में आयोजित प्रतिष्ठित वैश्विक युवा शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लिया।
विज्ञापन

कर्नाटक सरकार के युवा सशक्तीकरण और खेल विभाग द्वारा एनएसएस सेल कर्नाटक के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक राज्यों और 10 देशों के उत्कृष्ट युवा प्रतिनिधियों को एक साथ मंच पर लाया गया। इसमें अंतर-सांस्कृतिक समझ सतत विकास और युवा सशक्तीकरण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रतिनिधियों ने युवा और वैश्विक सद्भाव की थीम पर केंद्रित कार्यशालाओं चर्चाओं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की एक शृंखला में भाग लिया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम ने प्रतिनिधियों को अंतरराष्ट्रीय साथियों और विचारकों के साथ बातचीत करने का अवसर भी प्रदान किया जिससे सीमाओं और विचारधाराओं के पार संवाद को बढ़ावा मिला। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजीव कुमार और कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने उन्हें इस उपलब्धि और विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed