{"_id":"69ab382788815a29cd01b100","slug":"smvdu-educational-tour-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103191-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एसएमवीडीयू के छात्रों ने एचपीयू शिमला का शैक्षणिक टूर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एसएमवीडीयू के छात्रों ने एचपीयू शिमला का शैक्षणिक टूर किया
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा के स्कूल ऑफ मैथेमेटिक्स के विद्यार्थियों ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना, संकाय सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करना तथा विश्वविद्यालय की उन्नत शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन कराना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गणित विभाग का दौरा किया, जहां विभागाध्यक्ष प्रो. शालिनी गुप्ता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विभाग के अन्य शिक्षकों से परिचय कराया। इस दौरान दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध गतिविधियों तथा संभावित सहयोग के क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्यार्थियों और प्रतिनिधिमंडल ने प्रो. (डॉ.) जोगिंदर सिंह धीमान, प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार शर्मा, प्रो. (डॉ.) खेम चंद, प्रो. (डॉ.) ज्योति प्रकाश, डॉ. पुष्पा लता, डॉ. मधु बाला दधवाल तथा मेहक महाजन सहित कई संकाय सदस्यों के साथ संवाद किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के गणित विभाग, केंद्रीय पुस्तकालय तथा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक और शोध गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा उच्च शिक्षा और शोध के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं से परिचित होने का अवसर मिला।