{"_id":"6171c13c0e03fd4b6f3d5924","slug":"smuggler-udhampur-news-jmu2462979165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मवेशियों की तस्करी का प्रयास किया विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मवेशियों की तस्करी का प्रयास किया विफल
विज्ञापन
उधमपुर पुलिस की तरफ से पकड़ा गया मवेशियों से भरा ट्रक
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पुलिस ने वीरवार को मवेशियों की तस्करी का बड़ा प्रयास विफल किया है। उन्होेंने शहर के जखैनी इलाके से मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब एक बजे पुलिस ने जखैनी इलाके में नाका लगाया था। इसी दौरान जम्मू से घाटी की तरफ जा रहे ट्रक (जेके08सी-5037) को तलाशी के लिए रोका गया। जब जवानों ने ट्रक की तलाशी ली तो कुल 21 मवेशी बरामद किए। चालक के पास इनको ले जाने की किसी तरह की लिखित अनुमति नहीं थी।
पुलिस ने उसी समय तस्करी के आरोप में अरशद पुत्र तालिब हुसैन निवासी सिदड़ा जम्मू और मसकीन अली पुत्र लाल हुसैन निवासी भठिंडी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मवेशियों की खेप को कहां से लाया गया था और इसको कहां ले जाया जा रहा था।