Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: संविधान दिवस पर चार बड़ी पहल, छात्रों को मिला विज्ञान, आपदा प्रबंधन और नशामुक्ति का संदेश

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। राजकीय डिग्री कॉलेज उधमपुर में वीरवार को संविधान दिवस के मौके पर एक साथ चार बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. भवनैश चंद के मार्गदर्शन में हुए इन कार्यक्रमों में संविधान के प्रति निष्ठा, बायोटेक्नोलॉजी में कॅरिअर, आपदा प्रबंधन और नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान दिवस समारोह से हुई। एनएसएस और एनसीसी इकाई की ओर से आयोजित इस समारोह में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली। सभी ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्रों को बायोटेक्नोलॉजी में पढ़ाई, रिसर्च और कॅरिअर के नए अवसरों के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि यह क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में एनडीआरएफ के सहयोग से आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई। इस दौरान छात्रों और स्टाफ को आपदा के समय बचाव, राहत और त्वरित प्रतिक्रिया के गुर सिखाए गए। मॉक ड्रिल में आपात स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने और घायलों की मदद करने का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर उपायुक्त अनंत द्विवेदी और एडीसी प्रेम सिंह चिब भी मौजूद रहे। प्राचार्य ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

वहीं, एनसीसी और एनएसएस इकाई ने नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया। व्याख्यान में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। चारों कार्यक्रमों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में सांविधानिक चेतना, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed