फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Sisters wish long life by tying a thread of protection on the wrists of their brothers

बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर दीर्घायु की कामना की

विज्ञापन
Sisters wish long life by tying a thread of protection on the wrists of their brothers
उधमपुर। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व रविवार को जिले में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांध कर लंबी उम्र की प्रार्थना की। भाईयों ने उपहार देकर अपना प्रेम प्रकट किया। रक्षाबंधन को लेकर जिले में हर तरफ हर्ष व उल्लास का वातावरण बना रहा। बाजार में भी सुबह से शाम तक रौनक बनी रही। बाजार में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर सुबह ही बहनें तैयारी में जुट गई थी। सबसे पहले बहनों ने पूजन किया और इसके बाद उत्साह के साथ भाई की कलाई पर राखी बांध कर लंबी उम्र व स्वस्थ रहने की मंगल कामना की। जबकि भाईयों ने भी बहनों को मनभावन व मनपसंद उपहार भेंट किए। देविकानगरी उधमपुर में दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा। बाजार में राखियां खरीदने के लिए बहनों की भीड़ दोपहर तक देखने को मिली। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को राखियों के साथ सजाया हुआ था। राखियों के अलावा मिठाईयों की दुकानों पर भी लोगों का तांता लगा रहा। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में रौनक बनी रही। इससे व्यापारियो और दुकानदारों को बहुत ज्यादा राहत मिली है, क्योंकि कोरोना संकट के कारण दुकानों के बंद रहने पर बहुत ज्यादा परेशान थे। रक्षाबंधन को लेकर देविका के मंदिरों में भी सुबह के समय भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

दिनभर यात्री वाहनों में रही भीड़
रक्षाबंधन के चलते यात्री वाहनों में भी जरूरत से कहीं ज्यादा भीड़ देखने को मिली। किसी ने भी कोरोना को लेकर बनाए गए नियमों की तरफ ध्यान नहीं दिया। कई वाहनों में न तो यात्रियों ने मास्क पहना था और न रही वाहन के चालक व कंडक्टर ने मास्क पहन रखा था। इसके साथ सामाजिक दूरी तो कहीं भी नजर नहीं आई। जिन बहनों के भाई दूर रहते हैं। उनको यात्री वाहनों में घंटों का सफर करके ही पहुंचना पड़ा। इसी कारण सुबह से शाम तक सभी यात्री वाहन खचाखच भरे हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed