{"_id":"609ec1fb8ebc3e8d3a6eee23","slug":"silence-in-devikanagari-after-two-days-of-relaxation-udhampur-news-jmu23529125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की छूट के बाद देविकानगरी में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की छूट के बाद देविकानगरी में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
उधमपुर। ईद के मद्देनजर लगातार दो दिनों तक विशेष छूट के बाद देविकानगरी में तीसरे दिन शुक्रवार को दोबारा कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों को लागू कर दी गईं। डेयरी और फल-सब्जी की दुकानों को सुबह दस बजे तक खोलने की अनुमति दी गई। इसके बाद दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहे।
दस बजे के बाद किसी को भी बाजार में बेवजह किसी को आने की अनुमति नहीं मिली। अधिकतर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। नगर के अधिकतर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा है। केवल आपात सेवाओं के लिए आवागमन करने वाले लोगों के अलावा सुरक्षाबल व पुलिस कर्मी ही नगर में नजर आए। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ सिविल डिफेंस के सदस्य भी लोगों को कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की अपील करते नजर आए।
इससे पहले सुबह दस बजे तक खुली डेयरी व फल-सब्जी की दुकानों में भी काफी कम संख्या में लोग खरीदारी करते नजर आए। किराना की दुकानें बंद रही। शहर के सलाथिया चौक व सैलां तालाब चौक पर तारबंदी कर शहर में बेवजह आने वालों पर रोक लगा दी गई। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते प्रशासन ने 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया है। 12 व 13 मई को ईद के मद्देनजर पाबंदियों में कुछ ढील दी गई थी। इसके अलावा फल-सब्जियों सहित किराना की दुकानों को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी।