कटड़ा । 30 अगस्त को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूजा, हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया। इन धार्मिक समारोहों का आयोजन भवन, अर्धकुवारी, कटड़ा, जम्मू और अन्य स्थानों पर किया गया। जिसमें श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों और यात्रियों ने भाग लिया। श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने इस अवसर पर अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।
कटड़ा में मुख्य समारोह निहारिका परिसर में आयोजित किया गया था, जहां विशेष पूजा और हवन किया गया था। श्राइन बोर्ड के महामंडलेश्वर श्री स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरिजी महाराज, सीइओ अंशुल गर्ग, नवनीत सिंह, अतिरिक्त मुख्यकार्यकारी अधिकारी विश्वजीत सिंह व कार्यकारी अधिकारी अजय सालन ने भाग लिया। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों को बधाई दी और पवित्र गुफा में आने वाले तीर्थयात्रियों को लगातार बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए अत्यधिक उत्साह और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। गर्ग ने इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल जो श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं । उनके निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। जिसके तहत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में बहुत ही कम समय में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न पहल शुरू की गईं। जैसे मोबाइल ऐप, पूजा प्रसाद/पंचमेवा प्रसाद की होम डिलीवरी, यात्रियों की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे कॉल सेंटर, हाई-टेक वीडियो वॉल लगाना, दुर्गा भवन का निर्माण, ई-लाइब्रेरी, यात्री कतार प्रबंधन (स्काई वॉक), अंडरग्राउंड केबलबिछाने की परियोजना, आध्यात्मिक थीम पार्क और आरएफआईडी परियोजना आदि प्रमुख हैं।