फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shortage of water in village Baryal

Udhampur News: बरयाल गांव में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
Shortage of water in village Baryal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पंचायत कशीराह के बरयाल गांव में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि गांव के अधिकतर घरों में पानी के कनेक्शन नहीं हैं। जिसके चलते लोग पेयजल के लिए हैंडपंप पर निर्भर हैं।
गर्मी का सीजन शुरू होने पर हैंड पंप का पानी भी अब कम होने लगा है। जिससे क्षेत्र में पानी की किल्लत पैदा होने लगी है। स्थानीय रेखा देवी, जगदेव, नीरज कुमार, साक्षी और अन्य ने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू होने पर पानी की किल्लत बढ़ गई है। हैंडपंप पर भी हमेशा भीड़ लगी रहती है। अधिकत्तर लोग गांव में लगाए दो हैंडपंप पर ही निर्भर हैं। घर की जरूरतों के लिए हैंडपंप से पानी ढोकर पूरा कर पाना संभव नहीं हो रहा है। गर्मी बढ़ने पर परेशानी भी बढ़ गई है। इसलिए उनकी मांग है कि गांव में पानी के कनेक्शन लगाकर समस्या का समाधान कर राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन

कोट...
पंचायत कशीराह में जल जीवन मिशन के तहत वाटर सप्लाई योजना पर काम चल रहा है। प्रयास किया जा रहा है किसी भी इलाके में पानी की समस्या न रहे। बरयाल गांव की समस्या भी जल्द दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-परिकर गुप्ता, जेई जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article