{"_id":"6ab6d38c81b06603af0c3b3a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-140967-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
डोडा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (जीएचएसएस) गर्ल्स डोडा में शुक्रवार को साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट और भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य शिक्षा अधिकारी डोडा भूषण कुमार पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, बाल संरक्षण और मानसिक-भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
समग्र शिक्षा की काउंसलरों की टीम ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। क्लिनिकल काउंसलर एवं सीईओ कार्यालय डोडा की डॉ. कुबरा के नेतृत्व में आयोजित सत्र में ऑनलाइन गोपनीयता, साइबर बुलिंग, फर्जी प्रोफाइल, फिशिंग, पासवर्ड और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा सहित डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित एवं जिम्मेदार इस्तेमाल पर चर्चा की गई। छात्राओं को संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की तत्काल सूचना देने और आवश्यकता पड़ने पर बड़ों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। सत्र के दौरान पॉक्सो एक्ट के संबंध में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को व्यक्तिगत सीमाओं, शरीर की सुरक्षा और अनुचित व्यवहार को पहचानने के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें किसी भी असहज या असुरक्षित स्थिति में चुप न रहने तथा अभिभावक, शिक्षक या अन्य विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
काउंसलिंग सत्र में भावनात्मक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ संबंधों के महत्व पर भी चर्चा हुई। छात्राओं से अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने, तनाव या परेशानी के समय सहायता लेने और जरूरत पड़ने पर स्कूल काउंसलर से संपर्क करने की अपील की गई। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि समय पर जागरूकता, उचित रिपोर्टिंग और सहायता मांगना बच्चों की सुरक्षा और भावनात्मक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा के सुरक्षित, सहयोगात्मक और बाल-अनुकूल शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा रहा।