{"_id":"68239ef283def5b5b4099653","slug":"shortage-of-flour-and-palm-oil-in-market-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-123156-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मांग बढ़ी, माल सप्लाई न होने से राशन की कमी से जूझ रहे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मांग बढ़ी, माल सप्लाई न होने से राशन की कमी से जूझ रहे व्यापारी
विज्ञापन
- बाहरी राज्यों के श्रमिकों के घरों को लौट जाने से माल ढुलाई में आ रही रुकावट
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भारत-पाक तनाव के दौरान जम्मू के सीमांत क्षेत्रों में पैदा हुई परिस्थितियों में बाहरी राज्यों से यहां आए मजदूर अपने-अपने प्रदेश को लौट गए। जिसकी वजह से मिलों से सप्लाई होने वाला राशन थोक विक्रताओं तक न पहुंचने से व्यापारियों को आटा, चावल, तेल आदि की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
उधमपुर में अधिकतर माल की सप्लाई जम्मू या फिर पंजाब से होती है। खासकर आटा, चावल, तेल आदि खाद्य सामग्री से जुड़ी मिलें सीमांत क्षेत्रों में चल रही हैं। इन मिलों में माल की लोडिंग व अनलोडिंग करने वाले अधिकतर मजदूर प्रवासी होते हैं। लेकिन भारत-पाक तनाव के दौरान अधिकतर मजदूर डर के मारे दूसरे राज्यों में स्थित अपने अपने गांव को लौट गए। इस वजह से पहले माल की सप्लाई ठप रही तो वहीं अब स्थिति सामान्य होने पर माल की ढुलाई के लिए मजदूर की कमी हो गई है।
उधमपुर के थोक विक्रेताओं तक माल नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीण इलाकों में भारत-पाक संघर्ष को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिसकी वजह से कई लोग राशन पानी का स्टॉक भी जमा करने में जुट गए हैं। ताकि अगर आपात परिस्थितियां पैदा होती हैं तो घरों में राशन की कमी न हो। इनमें मुख्य रुपये आटा, चावल, तेल, चिन्नी, दालों आदि की मांग बढ़ी है। लेकिन कई दिनों से माल सप्लाई न होने की वजह से व्यापारियों के पास माल कम होने लगा है।
विज्ञापन
कोट...
उधमपुर में आरएस पुरा सहित कई सीमावर्ती इलाकों की मिलों से माल सप्लाई होता है। पहले भारत-पाक संघर्ष के दौरान माल की सप्लाई ठप रही तो वहीं अब स्थिति सामान्य होने पर भी मजदूरों कमी की माल नहीं पहुंच पा रहा है। आटा, चावल, तेल जैसे राशन की मांग बढ़ी है लेकिन माल की शार्टेज हो रही है।
- जतिंद्र वरमानी, प्रधान व्यापार मंडल