{"_id":"60b3dc088ebc3efbd250fd2e","slug":"shops-to-open-according-to-odd-even-in-kishtwar-udhampur-news-jmu236301894","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में ऑड-इवन के हिसाब से खुलेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में ऑड-इवन के हिसाब से खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन
किश्तवाड़। प्रदेश प्रशासन के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने भी कोरोना कर्फ्यू को हटाया दिया गया है। अब सिर्फ रात्रि और वीकेंड कर्फ्यू को ही जारी रखने के निर्देश दिए हैं। यह 31 मई से 15 जून तक के लिए हैं। इसमें जिले में रात्रि 8 बजे शाम से सुबह 7 बजे तक का कोरोना कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा।
इसके साथ ही सभी कॉलेज , जम्मू विश्वविद्यालय केंपस, सहित स्कूलों को 15 जून तक बंद करने का आदेश शामिल है। साथ ही यह आदेश भी जिसमें जिले में वैकल्पिक आधार पर दुकानों के लिए एक दिन छोड़ कर ऑड-इवन के हिसाब से खोलने की अनुमति दी है। हालांकि फल-सब्जी, दवा, बेकरी, डेयरी, गैस, एटीएम बैक संबधित सभी कारोबार आदि खुले रहेंगे। इसके लिए समय सुबह सात बजे से शाम आठ बजे तक का रखा गया है। ट्रांसपोर्ट लिए 50 फीसदी सवारियां तय की गई हैं। आम जनता को घरों में रहने को कहा गया है।
शादी हो या फिर धार्मिक उत्सव के लिए 25 और अंतिम संस्कार 20 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। जिम, स्पा, स्वीमिंग पूल, सिनेमा, मसाज पार्लर व बार आदि बंद रहेंगे। रेस्तरां को मात्र होम डिलीवरी के लिए ही स्वीकृति दी गई है। आउटडोर स्पोर्ट्स खुले रहेंगे और इंडोर गेम्स के लिए बंद। उन्होंने आम जनता से फिर से अपील की है कि 45 वर्ष से अधिक सभी लोग टीकाकरण करवाएं। इस संबंध में एसएसपी को भी निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश की अवहेलना करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।