{"_id":"683a10da863c5ac34d08a474","slug":"shopkeepers-meet-with-ceo-udhampur-news-c-202-1-udh1002-123705-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दुर्गंध से बुरा हाल, नालियाें पर स्लैब डालने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दुर्गंध से बुरा हाल, नालियाें पर स्लैब डालने की मांग
विज्ञापन
रामनगर में नाली से बहता है गंदा पानी।
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। मुख्य बाजार में मौजूद शौचालय के साथ लगती दुकानों के बाहर नालियों से दुर्गंध आने पर दुकानदारों ने इस पर स्लैब डालने की मांग उठाई है। दुकानदारों का शिष्टमंडल शुक्रवार को नगर पालिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतपाल से मिला और उन्हें समस्या से अवगत करवाया।
स्थानीय दुकानदार सोनू मोदी, रामेश्वर गुप्ता, विकास गुप्ता, संजय कुमार, राम कुमार आदि ने बताया पिछले कई वर्षों से मुख्य बाजार में बने शौचालय के साथ पीपल के पेड़ के पास नलियों से दुर्गंध आ रही है। दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है। ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस अड्डे पर बने शौचालय के गटर का गंदा पानी कर्मचारी नालियों में बहा देते हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है।
दुकानदारों ने बताया कि इस समस्या के कारण उनका काम-धंधा प्रभावित हो रहा है। दुकानों में कोई भी ग्राहक नहीं आ रहा। राहगीर इस गली से जब गुजरते हैं तो अपना मुंह रुमाल से ढक लेते हैं। इतनी ज्यादा बदबू है कि गली में थोड़े समय के लिए भी खड़ा नहीं रहा जा सकता।
विज्ञापन
दुकानदारों ने बताया नगर पालिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उनकी समस्या ध्यान से सुनी और जल्द नालियों के ऊपर स्लैब डालने का काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।