फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shopkeepers Held Meeting

Udhampur News: दुकानदारों ने बैठक में समस्याओं पर किया विचार विमर्श

विज्ञापन
Shopkeepers Held Meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र वरमानी की अध्यक्षता में दुकानदारों की बैठक सोमवार को हुई। इसमें शहर की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में आसपास के क्षेत्रों से भी काफी संख्या में दुकानदार मौजूद थे।
बैठक में श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही दुकानदारों ने अध्यक्ष को बताया कि शहर में पार्किंग की समस्या विकराल रूप धारण करते जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था न होने के चलते उनके व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने शहर की अन्य समस्याओं से भी अध्यक्ष को अवगत करवाया।
विज्ञापन

अध्यक्ष का कहना था कि शहर में आ रही पार्किंग की समस्या को लेकर वह लोग डीसी से भी मिले थे। लेकिन डीसी का कहना था कि फंड के अभाव के चलते टाउन हाल के पास बनाई जा रही पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। जैसे ही फंड आते है वैसे ही पार्किंग का निर्माण कार्य को पूरा कर शहर में आ रही पार्किंग की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा बताई गई समस्याओं को लेकर वह लोग संबंधित विभाग से मिल कर उसे जल्द से जल्द हल करवाने का प्रयास करेंगे। बैठक में राहुल मगोत्रा, विशाल खजुरिया, राजीव खजुरिया, जितेंद्र कुमार, अश्वनी बेगड़ा, सतपाल, कमल गुप्ता, रोहित गुप्ता, राजेश गुप्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed