{"_id":"6841f8b9ea584b3d4200e630","slug":"shiv-kumar-artist-present-model-katra-news-c-10-agr1006-629997-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: प्रसिद्ध आर्टिस्ट शिव शंकर ने तैयार किया कोड़ी पुल का मॉडल, भवन मार्ग को भी किया चित्रों से सज्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: प्रसिद्ध आर्टिस्ट शिव शंकर ने तैयार किया कोड़ी पुल का मॉडल, भवन मार्ग को भी किया चित्रों से सज्जित
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के प्रसिद्ध कलाकार शिव शंकर की ओर से बनाया कोड़ी पुल का मॉडल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । मां वैष्णो देवी यात्रा का प्रमुख पड़ाव कटड़ा एक बार फिर अपने सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए चर्चा में है। इसका श्रेय प्रसिद्ध कलाकार शिव शंकर को जाता है। उन्होंने कोड़ी पुल का अद्वितीय डिजाइन तैयार कर उसका आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया है। यह डिजाइन न केवल स्थापत्य की दृष्टि से सुंदर है, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दर्शाता है।
शिव शंकर द्वारा तैयार यह मॉडल परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल है, जो यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। गौरतलब है कि शिव शंकर ने इससे पहले भवन मार्ग को भी अपनी कला से जीवंत बनाया है, जहां उनके धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चित्र श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की पौराणिक कथा और यात्रा की दिव्यता से अवगत कराते हैं। उनकी कूंची ने न सिर्फ दीवारों को सजाया है, बल्कि यात्रियों के अनुभव को भी समृद्ध किया है।
शिव शंकर का मानना है कि ऐसी कलात्मक पहलें तीर्थयात्रा को धार्मिक कर्तव्य से आगे बढ़ाकर सांस्कृतिक उत्सव में बदल देती हैं। कोडी पुल के इस नए डिज़ाइन से क्षेत्र की आकर्षण क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को कलात्मक-आध्यात्मिक वातावरण मिलेगा। भवन मार्ग के चित्रों से लेकर कोडी पुल के मॉडल तक, शिव शंकर की कला माँ वैष्णो देवी की धरती को नई पहचान दे रही है।