फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shatchandi Mahayagya concludes with the blessing of elimination of Corona

कोरोना के खात्मे की दुआ के साथ शतचंडी महायज्ञ का समापन

विज्ञापन
Shatchandi Mahayagya concludes with the blessing of elimination of Corona
कटड़ा। मां वैष्णो के भवन में पहले चैत्र नवरात्र से जारी शतचंडी महायज्ञ का बुधवार को रामनवमी पर समापन हो गया। इस दौरान श्राइन बोर्ड के अधिकारियों सहित श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुतियां डाल कर कोरोना के खात्मे की कामना की। वहीं, सुबह की अटका आरती के बाद लखविंदर लक्खा ने मां की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

उन्होंने अमृत की बरसे बदरिया मेरी मां की नगरिया..., मेरी मां का है ऊंचा द्वार आदि भेंटें प्रस्तुत कर समूचे भवन और यात्रा मार्ग का माहौल भक्तिमय बना दिया। इस दौरान काफी संख्या में भक्त अटका आरती में शामिल हुए और मां की भेंटों पर थिरकते नजर आए। शतचंडी महायज्ञ के अंतिम दिन श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कमार भी शामिल रहे। पूर्णाहुति के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। धर्मनगरी के मुख्य बस स्टैंड पर पर्यटन विभाग की ओर आयोजित शतचंडी महायज्ञ का बुधवार को समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed