{"_id":"60cf8f028ebc3e2d9e7d451a","slug":"sewerage-line-work-started-in-the-rain-trouble-for-the-residents-udhampur-news-jmu237757826","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में सीवरेज लाइन कार्य बनने लगा शहरवासियों के लिए परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में सीवरेज लाइन कार्य बनने लगा शहरवासियों के लिए परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में करीब दो वर्ष से चल रहा सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य बरसात में शहरवासियों की परेशानी को दोगुना करेगा। पाइप लाइन बिछाने के बाद अर्वन एनवायरमेंट इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (यूईईडी) ने अभी तक कई सड़कों व गलियों की मरम्मत नहीं की है। बरसात होने पर इन सड़कों और गलियों में चलना मुश्किल हो गया है। शहरवासियों का कहना है कि यूईईडी को पहले सड़कों व गलियों की मरम्मत का काम पूरा करना चाहिए और उसके बाद ही आगे का काम शुरू करना चाहिए।
यूईईडी की तरफ से करीब दो वर्ष से शहर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। शहर के 21 वार्ड में यूईईडी ने सड़कों व गलियों की खोदाई की है। कुछ सड़कों की हालत को तो छह माह से सुधारा नहीं गया है, जिस कारण गड्ढे बन गए हैं। बरसात शुरू होने के बाद तो शहरवासियों की परेशानी दोगुनी हो गई है। कुछ दिनों से शहर में रोजाना बारिश होने से क्षतिग्रस्त गलियां व सड़कें कीचड़ में तब्दील होने लगी है। कीचड़ में वाहन फंस रहे हैं और पैदल चलने वाले लोग भी हादसों का शिकार होने लगे हैं। कई इलाकों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विशाल भारद्वाज, सुरेंद्र कुमार, विनय आदि ने बताया कि यूईईडी हर वार्ड में मनमर्जी कर काम कर रहा है। क्षतिग्रस्त गलियों की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। पाइप लाइन बिछाने के बाद किसी ने गली की सुध नहीं ली है। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। जब भी बारिश होती है तो परेशानी दोगुनी हो जाती है। बाजार के अंदर भी सड़कों की हालत को इतना अधिक खराब कर दिया है कि दुकानदारों का काम बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उनकी प्रशासन व नगर परिषद से अपील है कि यूईईडी पर नकेल कस कर सड़कों व गलियों की हालत को सुधारा जाए।