{"_id":"24bc2236f54c567fcc01dd6bbdf21b43","slug":"seven-injured-in-road-accident-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर पलटने से सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटाडोर पलटने से सात जख्मी
डोडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारियों से भरी मेटाडोर बुधवार को चेक पोस्ट बाड़ी आरनौड़ा के पास पलट गई। हादसे में सात यात्री जख्मी हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के पौंडा से यात्रियों को लेकर मेटाडोर जेके 08 ए 0149 बुधवार को डोडा आ रही थी। सुबह करीब आठ बजे मेटाडोर जब चेक पोस्ट बाड़ी आरनौड़ा के पास पहुंची तो चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया।
विज्ञापन
इससे मेटाडोर बीच सड़क पर पलट गई। सड़क के दूसरी ओर गहरी खाई थी। हादसा होते ही मेटाडोर में चीखपुकार मच गई। खबर पाकर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत में सुधार बताया गया है। घायलों में मोहम्मद अमीन निवासी भैली, इम्तियाज अहमद निवासी मसनूला उदयानपुर, शम्सदीन निवासी डीफा धार, सूरम सिंह निवासी भैली, जाकिर हुसैन निवासी भैली, दिनेश सिंह निवासी धार दशनान और मोहम्मद इशाक निवसी गवाड़ी शामिल हैं।