फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Seven injured in bus-truck collision on Highway

हाईवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत में सात जख्मी

Sat, 05 Dec 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
 Seven injured in bus-truck collision on Highway

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जखैनी क्षेत्र के नजदीक शीतला माता मंदिर के सामने एक ट्रक तथा बस में टक्कर होने से सात

विज्ञापन

लोग घायल हो गए।

सातों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लद्दा से उधमपुर की तरफ आ रही बस जैसे ही जखैनी के पास पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

ट्रक जम्मू से श्रीनगर की तरफ  जा रहा था। इस घटना में बस में बैठे चालक सहित सात सवारियां घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। घटनास्थल के नजदीक ही सीआरपीएफ का बटालियन हेडक्वार्टर भी है। सीआरपीएफ और पुलिस ने घायलों के लिए राहत कार्य करते हुए उन्हें बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


इस घटना में घायल हुए व्यक्तियों में रतन सिंह (57) निवासी लद्दा, जीवन कुमार (26) निवासी लद्दा, बबली देवी (20) निवासी मानता, पूजा देवी (25) निवासी मानता, विजय कुमार (37) निवासी बली, जगदीश कुमार (36) निवासी बली, सावित्री देवी (75) निवासी बली तथा चालक जोगिंद्र सिंह निवासी तालाब तिल्लो जम्मू शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक और
विज्ञापन
विज्ञापन

बस को सीज कर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed