फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Set to become head of the Khalsa

खालसा का प्रधान बनना तय

Tue, 17 Nov 2015 01:34 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Set to become head of the Khalsa
व्यापार मंडल के चुनावों में मतगणना शुरू होने के साथ ही रुझान भी साफ होने लगे थे। हालांकि देर रात तक मतगणना जारी रही और रुझानों केे अनुसार सुरेंद्र सिंह खालसा शुरू से ही बढ़त बनाए रहे। हालांकि बीच में कमल गुप्ता भी खालसा को चुनौती देते हुए दिखाई दिए। रुझानों को सुनने के बाद टाउन हाल के बाहर ढोल नगाड़े बजने लगे।
विज्ञापन


दिवाली की तरह आतिशबाजी चलने लगी। हर बैलेट पेपर की छंटनी के दौरान साफ होता गया कि समाज सेवक सुरेंद्र सिंह खालसा आगे जा रहे हैं, जबकि वरिष्ठ उप्रपधान पद के लिए विजय कुमार काफी लीड ले रहे थे। देर रात बाजार में व्यापारियों का हुजूम भी उमड़ा। वोटों की छंटनी के साथ ही उम्मीदवारों को अपनी हार व जीत का अंदाजा होने लगा।
विज्ञापन


खालसा टीम के सात में से चार उम्मीदवारों के शुरू से ही आगे जाने के कारण अन्य पैनल के लोगों में मायूसी छाई रही।  लेकिन सभी मतगणना हाल में डटे रहे। टाउन हाल के बाहर पहले राउंड में भी खालसा के पक्ष में लोगों ने पटाखे चलाए और ढोल बजाए।  इस बीच, अफवाहों का भी दौर रहा। सबसे पहले कैशियर पद के लिए मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप कुमार का भी इस पद पर बाजी मारना साफ है। शुरू से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि सुरेंद्र सिंह खालसा और कमल गुप्ता के बीच कड़ा मुकाबला होगा। इसके अलावा विक्रम सिंह सलाथिया और जुगल किशोर में भी कांटे की टक्कर रही। हालांकि वोटों की छंटनी के साथ मामला धीरे-धीरे साफ होता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed