फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Seminar

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में डोगरा साहित्य में पद्मश्री पदमा सचदेव का योगदान विषय पर एक इंटर कॉलेज संगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
Seminar
डिग्री कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान अतिथि व अन्य - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में डोगरा साहित्य में पद्मश्री पदमा सचदेव का योगदान विषय पर एक इंटर कॉलेज संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पद्मश्री शिव निर्मोही मुख्य अतिथि थे। जबकि, साहित्य एकेडमी पुरस्कार से सम्मानित प्रकाश प्रेमी,अभिशाप तथा सुनील मेहरा अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित तथा सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद छात्रों ने पद्मश्री पदमा सचदेव की तरफ से डोगरी साहित्य में दिए योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

संगोष्ठी में जीडी रामनगर, जीडीसी चिनैनी, जीडीसी मजालता, जीडीसी नीली नाला और महिला कॉलेज उधमपुर के छात्रों ने भाग लिया। इसमें जीडीसी मजालता की दीक्षा ठाकुर, जीडीसी चिनैनी की मधू शर्मा तथा जीडीसी मजालता की साक्षी अत्री ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल किया। यहां प्रो. तारा नाथ, प्रो. सुखम चंद, तथा जगदीप दुबे ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने इस अवसर पर डोगरी कवयित्री पद्मश्री दिवंगत पदमा सचदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डोगरी साहित्य के प्रोत्साहन में दिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पदमा सचदेव ने देश विदेश में डोगरी भाषा को विशेष पहचान दिलाई। इस अवसर पर डोगरी साहित्य, कल्चर तथा लोक संस्कृति से संबधित चीजों की एक प्रदर्शनी भी लगाई थी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के साथ उभरते डोगरी लेखकों को भी सम्मानित किया गया।

डिग्री कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान अतिथि व अन्य

डिग्री कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान अतिथि व अन्य- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed