{"_id":"6869714a7aeec601890d4021","slug":"segriculture-shed-built-soon-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-124932-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पारला जोफड़ के वार्ड तीन में चार लाख से बनेगा सेग्रिगेशन शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पारला जोफड़ के वार्ड तीन में चार लाख से बनेगा सेग्रिगेशन शेड
विज्ञापन
- शेड कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाएगा, इससे गांव में स्वच्छता बनी रहेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कुलवंता ब्लाॅक की जोफड़ पंचायत के पारला जोफड़ गांव के वार्ड तीन में एक सेग्रिगेशन शेड का निर्माण किया जाएगा। इस शेड का काम कचरे को अलग-अलग कर कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाना है। इससे गांव में स्वच्छता बनी रहेगी और बीमारियों का खतरा कम होगा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से शेड के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके बनने से गांव में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। वहीं इसको लेकर स्थानीय निवासी सूरम चंद, चंदन कुमार, विक्रम सिंह, अर्जन कुमार व अन्य ने कहा कि सरकार की यह एक अच्छी पहल है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में पाॅलीथिन का कचरा गांव के स्वच्छ वातावरण को भी प्रदूषित कर रहा है, जिससे जमीनों से लेकर इंसानों व जानवरों तक में गंभीर रोगों का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार की तरफ से इस तरह की पहल कचरा प्रबंधन के लिए काफी सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
-- -
कोट..
सेग्रिगेशन शेड के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-मो. अनवर, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग