फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Security wall

Udhampur News: देविका श्मशानघाट की सुरक्षा दीवार की जल्द होगी मरम्मत

विज्ञापन
Security wall
--बरसात के समय होने वाली भूमि कटाव की परेशानी दूर होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देविका नदी की सुरक्षा को लेकर श्मशानघाट के संस्कार शेड के समीप नदी की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी।
इससे बरसात के दिनों में होने वाले भूमि के कटाव की रोकथाम होगी और दाह संस्कार के समय पेश आने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी। सुरक्षा दीवार की मरम्मत का यह काम 3.13 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा।

वहीं इसको लेकर स्थानीय संजय कुमार, विनोद शर्मा, सुरिंदर गुप्ता, देवराज व अन्य ने कहा कि देविका की सुरक्षा के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से खासतौर पर बरसात के दिनों में आसपास की भूमि कटाव का काफी खतरा बना हुआ था। इसलिए इसकी तत्काल मरम्मत की काफी जरूरत थी।
विज्ञापन

----------
कोट...सुरक्षा दीवार की मरम्मत के लिए टेडर जारी कर दिया गया और इसकी प्रक्रिया के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
- रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article