{"_id":"609ebdc28ebc3e374f05d462","slug":"second-vaccine-will-be-given-after-12-to-16-weeks-udhampur-news-jmu235289897","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से 16 हफ्ते के बाद लगेगा दूसरा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से 16 हफ्ते के बाद लगेगा दूसरा टीका
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के अंतराल की समयावधि बढ़ाई गई है। जानकारी देते हुए सीएमओ केसी डोगरा ने कहा कि छह से और सप्ताह के अंतराल पर लगने वाली कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज अब 12 से 16 सप्ताह बाद लगाई जाएगी। इसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गठित कोविड वर्किंग ग्रुप की सिफारिश पर लागू किया गया है।
एक केस स्टडी के आधार पर पाया गया है कि इस अंतराल की वजह से लोगों में एंटीबाडी का अधिक विकास होगा, जिसका लोगों को लाभ मिलेगा। इसलिए पहली डोज लेने वाले लोग दूसरी के लिए 12 से 16 सप्ताह का इंतजार करें। इसके साथ ही उन्होंने डीसी के निर्देशानुसार संक्रमितों को कोरोना किट प्रदान की जाएंगी। इसे सेहत किट का नाम दिया गया है। वीरवार शाम को जिला स्वास्थ्य विभाग के पास यह किट पहुंच गई हैं। जल्द ही इनका वितरण किया जाएगा।
इस किट में मरीज का ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए पल्स ऑक्सीमीटर, बुखार के लिए पैरासिटामोल टैबलेट्स, के अलावा जिंक टैबलेट, विटामिन डी टेबलेट, एंटीबायोटिक एजिथरोमाइसिन की गोलियां होंगी। अगर किसी मरीज को उपकरणों व दवाईयों के इस्तेमाल में परेशानी पेश आती है तो वह स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। मरीज को घबराने की जरूरत नहीं हैं। किसी भी आपात सेवा के लिए स्वास्थ विभाग पूरी तरह से तैयार है।