फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   School will Develop

Udhampur News: सरकारी मिडिल स्कूल का 18 लाख से होगा विकास

विज्ञापन
School will Develop
गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल जखैनी
- बाउंड्री वाल के निर्माण के साथ एक अतिरिक्त संसाधन रूम तैयार किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बिना बाउंड्री वाल के चल रहे जोन जिब के सरकारी गर्ल्स मिडिल स्कूल जखैनी की यह परेशानी अब जल्द दूर होगी। समग्र शिक्षा योजना के तहत स्कूल में बाउंड्री वाल बनाई जाएगी। इसके साथ एक अतिरिक्त कक्ष तैयार कर स्कूल में कमरों की कमी को भी पूरा किया जाएगा। इस काम के लिए 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
स्थानीय प्रदीप कुमार, विनय सलारिया, मनीष मल्होत्रा, दीपक कुमार, गगन व अन्य ने बताया कि बिना बाउंड्री वाल के चल रहे इस स्कूल में कुल पांच कमरे हैं, जिनमें से एक में कार्यालय और दूसरे को कंप्यूटर लैब है। शेष बचे तीन कक्षों में स्कूल की सभी कक्षाएं संचालित होती है। इससे छात्रों को कक्षा रूम की कमी का सामना करना पड़ता है। बारिश वगैरह के दिनों में एक-एक कमरे में दो से तीन कक्षाएं भी लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है। नया कमरा बनने से कमरों की तंगी की समस्या का भी समाधान होगा। इसके अलावा बाउंड्री वाल नहीं होने से भी विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। विद्यार्थी और अभिभावक लंबे समय से स्कूल में चहारदिवारी बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं अब उनकी इस मांग के पूरा होने से छात्रों को राहत मिलेगी और वे बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई को जारी रख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
कोट..
स्कूल की बाउंड्री वाल के लिए 7.60 लाख और अतिरिक्त रूम के लिए 10.42 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही आगे का काम पूरा किया जाएगा।
-एईई रोहित गुप्ता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article