फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   School students will Meet with Pm today

Udhampur News: एसएमवीडीयू में तृतीय संकाय प्रारंभिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
School students will Meet with Pm today
308 आवेदकों में से 284 प्रतिभागियों को कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) स्थित यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) द्वारा तृतीय गुरु-दक्ष संकाय प्रारंभिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में नवनियुक्त शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण पद्धतियों, शैक्षणिक नेतृत्व एवं व्यावसायिक कौशल से लैस करना है। 308 आवेदकों में से 284 प्रतिभागियों को कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ एसएमवीडीयू की कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने किया, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में चार दशकों से अधिक के अपने शैक्षणिक अनुभव को साझा करते हुए 21वीं सदी की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षण पद्धतियों में तकनीकी एकीकरण (जैसे एआई और वर्चुअल रियलिटी) के साथ भावनात्मक बुद्धिमत्ता और मानवीय संवाद के संतुलन की आवश्यकता पर बल दिया। इससे पूर्व, एमएमटीटीसी निदेशक प्रो. सुप्रण के. शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कार्यक्रम के उद्देश्यों को रेखांकित किया तथा बताया कि यह नए शिक्षकों को शैक्षणिक नैतिकता, शोध कौशल और संस्थागत प्रबंधन में दक्ष बनाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की विशेषता राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व रही, जिसमें लगभग सभी राज्यों के प्रतिभागी शामिल हुए। इस व्यापक विविधता के कारण इसे मिनी इंडिया की संज्ञा दी गई। एमएमटीटीसी कोर टीम के सदस्य प्रो. आर.के. मिश्रा ने भी सत्र में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. कमलदीप तथा सह-समन्वय डॉ. अनिल कुमार भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है। समापन सत्र में डॉ. भारद्वाज ने सभी संसाधन व्यक्तियों, प्रतिभागियों और आयोजन टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed