{"_id":"67d08e0e513dae01f300430d","slug":"school-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-121261-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्वास्थ्य विभाग फिर चलाएगा बच्चों को खुराक देने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्वास्थ्य विभाग फिर चलाएगा बच्चों को खुराक देने का अभियान
Wed, 12 Mar 2025 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिले के 1,81,371 बच्चों को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभियान चलाकर एल्बेंडाज़ोल (पेट के कीड़े खत्म करने वाली टैबलेट) खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग का कहना कि हर साल नेशनल डी वार्मिंग डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य 1 से 19 साल तक के बच्चों को कृमि मुक्त बनाना है। कृमि संक्रमण बच्चों में एनीमिया, कुपोषण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे बच्चों की शिक्षा पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बच्चों के पेट में कृमि पैदा होने से उनकी ठीक से ग्रोथ नहीं हो पाती है।
इसको लेकर सीएमओ उधमपुर का कहना था कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला में निर्धारित लक्ष्य को 90 प्रतिशत पूरा करने के लिए सभी स्कूलों और आंगनबाडी केंद्रों पर अभियान चलाकर 1 से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई गई है। छूट गए बच्चों को कवर करने के लिए अब 17 मार्च को फिर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में यह अभियान चलाया जाएगा।