फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   SCC Bhamag and JKPCC registered victories

एससीसी भमाग और जेकेपीसीसी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
SCC Bhamag and JKPCC registered victories
कटड़ा। धर्मनगरी में जारी केपीएल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें एससीसी भमाग और जेकेपीसीसी ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया है। वहीं, खराब मौसम के चलते 16-16 ओवर के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

बुधवार को पहला मुकाबला आरएसएस डोडा व एससीसी भमाग के मध्य खेला गया। आरएसएस डोडा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 105 रन बना कर 106 रन का लक्ष्य दिया। एससीसी भमाग की टीम ने अंतिम ओवर में जीत हासिल कर ली। प्रतियोगिता में भमाग की ओर से 18 गेंद में 40 रन बनाने वाले बल्लेबाज संजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भमाग की ओर से राजेंद्र ने 20 रन का योगदान दिया, जबकि संजीत ने दो विकेट हासिल किए। डोडा टीम की ओर से आविद ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि राहत ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला जेकेपीसीसी और एडीआरसीसी जम्मू के बीच हुआ। जेकेपीसीसी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए और जीत के लिए 136 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में एडीआरसीसी की टीम 90 रन ही बना सकी। जेकेपीसीसी की ओर से 42 गेंद 55 रन व दो विकेट लेने वाले अशरफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जेकेपीसीसी ने इस मैच को 45 रन से जीत लिया। जेकेपीसीसी के फारूक ने भी 24 रन का योगदान दिया, जबकि साहिल ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed