{"_id":"66889a2502f6429cc00dfc67","slug":"sawan-festival-will-be-held-in-shivkhodi-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-112679-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शिवखोड़ी में मनेगा सावन महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शिवखोड़ी में मनेगा सावन महोत्सव
Sat, 06 Jul 2024 06:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा, बिजली, पानी और सफाई की उचित व्यवस्था बनाने के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। श्री शिवखोड़ी धाम में भगवान शिव का गुणगान करते हुए सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी के साथ ही आने वाले यात्रियों को भी शामिल किया जाएगा।
डीसी विशेष पाल महाजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारी ने कहा कि सावन महीने में श्री शिवखोड़ी धाम में विभिन्न प्रकार की धार्मिक गतिविधियां होगी। शिव कथा के जरिये भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया जाएगा। प्रसिद्ध गायक व स्थानीय कलाकार भी भजनों के जरिये भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगे। डीसी ने संयुक्त निदेशक टूरिज्म सुनैना शर्मा से कहा कि सावन महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं की भागीदारी हो सके, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। बैठक में सुरक्षा के अलावा बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के आदेश दिए गए। स्थानीय सेल्फ हेल्प ग्रुप से अपने उत्पादों के स्टाल लगाने को भी कहा गया। बैठक में एडीसी कुलभूषण खजुरिया, श्राइन बोर्ड के एग्जीक्यूटिव आफिसर प्रदीप कुमार, होटल एसोशिएसन कटड़ा के प्रधान राकेश वजीर,उप प्रधान विरेंदर केसर, चेयरमैन शाम लाल केसर व सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।